
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत एक विवाहिता के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। इसी घटना के संंबंध में विवाहिता के पति का गांव से पलायन करने संबंधी वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को एक विवाहिता का अपहरण करके फरीदाबाद में ले जाया गया। आरोप है कि यहां पर उसके साथ दो आरोपियों क्रमशः प्रशांत व दीपक उर्फ छोटू द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के संंबंध में कोततवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों के साथ ही मोनू व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है विवाहिता मर्जी से चली गई थी, तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं वह घटना से भिन्न हैं। वहीं इसी घटना के संबंध में विवाहिता के पति का वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमें वह गांव के मकान को बेचकर पलायन करने की बात कह रहा है।