
एटा के विकास में ईओ नगर पालिका रोड़ा बने हुए है उनके जन विरोधी कार्यो से दुखी होकर शहर के सभासद बन्धुओ ने बोर्ड बैठक कर नियमानुसार कार्यमुक्त का प्रस्ताव पारित किया है ईओ के प्रति पूरे शहर में आक्रोश व्याप्त है सैकड़ो परिवारों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुँचाया है हर वर्ग के लोगो मे असन्तोष व्याप्त है पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने जिलाधिकारी व आयुक्त अलीगढ़ मण्डल से मांग की है कि शीघ्र किसी ईओ या मजिस्ट्रेट की तैनाती एटा नगर पालिका में की जाय अगर उनकी मांग नही मानी गयी तो वो पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी व सभासदों सहित धरने पर अनिश्चितकाल के लिए बैठेंगे