
ALIGARH –
लखीमपुर में मा0 प्रियंका गाँधी की गिरफ़्तारी और उनके साथ की गई बदसुलूकी के विरोध में अलीगढ़ कांग्रेस का #विरोधप्रदर्शन और #जेल भरो आन्दोलन* परसों लखीमपुर में उप मुख्यमंत्री केशव देव मोर्य का विरोध करने के लिये इकत्रित हुए किसानों के ऊपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने निहत्थे किसानों के ऊपर अपनी गाडी दौड़ा दी थी जिसके फलस्वरूप 4 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई और काफ़ी अन्य गंभीर रूप से घायल हुए I स्थिति का मौके पर जायज़ा लेने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती #प्रियंकागाँधी जी कल प्रातः #लखीमपुर के लिये निकली तो #सीतापुर पहुँचने पर रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ धक्का मुक्की तथा बदसुलूकी की I प्रियंका गाँधी जी के साथ इस प्रकार के व्यव्हार से कांग्रेसजनों में रोष भर गया जिसके फलस्वरूप कल से पूरे उत्तर प्रदेश में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं I इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व #विधायक के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने आज भरी #विरोधप्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलुस की शकल में सरकार विरोधी भारी नारेबाज़ी करते हुए रेल रोकने के लिये रेलवे स्टेशन की ओर चले तो पहले हरिओम नगर के सामने पुलिस ने रोकने की कोशिश की उसके बाद सेंटर पॉइंट चौराहे पर पहुँचने पर चारों सड़क मार्गों पर गाड़ियाँ लगाकर सड़क मार्ग बंद कर दिया I इसके फ़लस्वरूप सभी कांग्रेसजन सेंटर पॉइंट चौराहे पर धरने पर ही बैठ गए और #पुलिसप्रशासन व् #भाजपासरकार के #ख़िलाफ़नारेबाज़ी करने लगे I उसे समय भारी संख्या पुलिस बल वहां पहुँच गया और कांग्रेसजनों को गिरफ़्तार करके #अस्थाईजेल रामघाट रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम ले जाया गया I इसके बाद वहां मीडिया को संबोधित करके विवेक बंसल जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें मानवता के मूल्यों का हनन कर रही हैं जिसके फ़लस्वरूप परसों लखीमपुर में अन्नदाता किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया और अब जब कांग्रेसजन सरकार से न्याय के लिये आन्दोलन कर रहे हैं तो उन्हें पुलिस के बल पर डराया जा रहा है हमारी मुख्य मांगें है कि प्रियंका गाँधी जी को तत्काल ससम्मान रिहा किया जाये और उन्हें मृतकों के परिवारीजनों से मिलने दिया जाये I केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को उनके पड़ से बर्खास्त किया जाये और उनके पुत्र को आशीष मिश्रा को तत्काल गिरफ़्तार किया जाये I हम कोई गलत बात नहीं कर रहे हैं हम सिर्फ अन्नदाता किसानों के सम्मान की बातें कर रहे हैं और हमारी ये मांगें जब तक मानी नहीं जाएँगी तब तक हमारा ये आन्दोलन जारी रहेगा I