अलीगढ़ जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीमो ने की सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही

अलीगढ़ जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीमो ने की सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही
डीएम अलीगढ़ सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सीएमओ डॉ.आनन्द उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सिहोर, नगरीय क्षेत्र में नई बस्ती, संजय गांधी कॉलोनी, कुंवर नगर, बन्ना देवी में कैम्प लगाकर 308 लोगों को दवा, 118 बुखार के मरीज, 112 मलेरिया के टेस्ट 187 घरों का सर्वे किया गया। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टप्पल, चंडौस व छर्रा में डेंगू का प्रकोप नहीं है तथा जनपद में डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही के तहत माली नगला,विकास नगर,रामबाग कॉलोनी, क्वार्सी, कंजलपुर,रसलगंज तथा ग्राम सीहोर में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम मैं आज बुखार के 104 रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks