एटा ब्रेकिंग
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर एटा का पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क।

जनपद में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था।
शहर के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर पुलिस की मुस्तैदी।
शहर से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों पर एटा पुलिस कर रही है निगरानी।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दिखा एक्शन मूड में।
एटा ब्रेकिंग
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी बैठे धरने पर।
लखीमपुर खीरी में हुए कांड की जमकर की निंदा।
सरकार से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की रखी मांग।
मृतक किसानों के परिवार को एक एक सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की रखी मांग।
एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर चल रहा है धरना।
एटा ब्रेकिंग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ आवास के बाहर नजर बंद करने पर एटा जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हुए कार्यालय पर इकट्ठे।
जिला समाजवादी पार्टी ने जताई नाराजगी।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी को सौपेंगे ज्ञापन।
सैकड़ों की संख्या में सपाई कार्यकर्ता जिला पार्टी कार्यालय पर हुए एकत्रित।
एटा ब्रेकिंग
एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
लखीमपुर खीरी में हुए हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवार से न मिलने पर जताई नाराजगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी।
एटा के धानमिल स्थित कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता।