
अलीगढ़ बरला क्षेत्र के पहाड़ीपुर में रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली अधेड़ के सिर में लगी, गंभीर
अलीगढ़ के बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में युवक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक फायर हुआ। रिवाल्वर से निकली गोली थोड़ी दूरी पर बैठे एक अधेड़ के सिर में जा लगी। घायल को अलीगढ़ के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।पहाड़ीपुर के निकट एक व्यक्ति का फार्म हाउस है। रविवार शाम वह अपने फार्म पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे गांव का ही अधेड़ सर्वेश यादव बैठा था। रिवाल्वर लोड थी। अचानक रिवाल्वर का ट्रिगर दब जाने से फायर हो गया और गोली उसके सिर के पास लगी। एसओ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायल को अलीगढ़ एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।