बहन संग दुष्कर्म, भाई संग कुकर्म, मुकदमा दर्ज,दो साल है बच्ची की उम्र व पांच साल है बच्चे की उम्र, दोनों परिवारिक भाई-बहन

अलीगढ़ के टप्पल में बहन संग दुष्कर्म, भाई संग कुकर्म, मुकदमा दर्ज,दो साल है बच्ची की उम्र व पांच साल है बच्चे की उम्र, दोनों परिवारिक भाई-बहन
अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के गांव निगुना-सिगुना में दो साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसके परिवारिक भाई 5 वर्ष के साथ कुकर्म की वारदात की। रविवार को बच्चे के साथ गंदी हरकते करते आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया। गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची व बच्चे के पिता की ओर से दी गई संयुक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुकर्म व दुष्कर्म की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।पुलिस ने बताया आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दस्तावेजों में उसकी उम्र 19 साल सिद्ध हुई है।निगुना-सिगुना गांव में एक ही बिरादरी के लोगों का घर आस-पास है। वाकया 30 सितंबर का है। दो साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पड़ोसी मनोज पहुंचा और बच्ची को एकांत में ले गया और गंदी हरकत की। बच्ची रोती हुई घर पर पहुंची। मगर, परिवार को कुछ भी खुलकर नहीं बता सकी। हालांकि बाद में बच्ची के साथ गंदी हरकत की बात परिवार के सामने आई तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। पुलिस में देने की बात हुई तो आरोपी के परिवार वालों और गांव वालों के मनाने पर समझौता हो गया। रविवार दोपहर को बच्ची के रिश्ते का भाई, जिसका उम्र पांच साल है। वह घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी पड़ोसी उसके पास पहुंचा और खाने की चीज देने का लालच देकर उसे टीनशेड के नीचे ले गया। वहां बच्चे के कपड़े उतार गंदी हरकत करने लगा। बच्चा रोने लगा। इसी दौरान वहां से गांव का एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने रोने की आवाज सुन टीनशेड के भीतर जाकर देखा तो आरोपी सहम गया। गांव वाले ने तत्काल उसे दबोच लिया और बच्चे के परिवार वालों को बुला लिया। आरोपी की जमकर धुनाई की गई। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस आरोपी को थाने लगे गई। वहां उससे पूछताछ हुई तो वह मानसिक विक्षिप्त निकला। इधर, दोनों पीडि़त बच्चों के परिवार वालों की ओर से संयुक्त तहरीर दी गई। इसके आधार पर आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शाम को जेल भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks