वर्ल्ड चैंपियनशिप में अलीगढ़ की अरीबा ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

वर्ल्ड चैंपियनशिप में अलीगढ़ की अरीबा ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना
अलीगढ़ की निशानेबाज अरीबा खान ने पेरू की राजधानी लीमा में खेली जा रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। महिला स्कीट टीम स्पर्धा में अरीबा, रायजा ढिल्लो व गनीमत सेखों ने फाइनल मुकाबले में इटली के निशानेबाजों को 6-0 से हराया।महानगर के आजाद नगर दोदपुर में नवंबर 2001 में जन्मी अरीबा अपने उम्र से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं। अरीबा के कोच व पिता खालिद खान ने बताया कि अरीबा की निशानेबाजी की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। वर्ष 2013 व 2014 में यूपी स्टेट चैंपियनशिप में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। विदेश की धरती पर अरीबा कई पदक जीत चुकी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks