अज्ञात चोरों ने एक लाख की नगदी समेत साढ़े पांच लाख की चोरी

अलीगढ़ दादों के खिरीरी मस्तीपुर में कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने एक लाख की नगदी समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर में कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगदी व चार लाख के जेबरात सहित करीब साढ़े पांच लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़िता ने अज्ञात चारों के खिलाफ तहरीर दी है।क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर निवासी रेखा देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार रोजाना की तरह शनिवार की रात को अपने घर के अांगन में छोटे-छोटे बच्चों के साथ सो रही थी। महिला का पति बाहर रहकर ड्राईवरी करता है। देर रात को अज्ञात चाेर ने घर के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर घर में घुस आये और एक कमरे में रखा तीन बक्साओं के ताले तोड़कर करीब 4 लाख के जेबर व कपड़े, पीतल, फूल के बर्तन तथा एक बक्सा में रखे एक लाख रूपये नगदी सहित करीब साढ़े पांच लाख का सामान चोरी कर ले गये। रविवार की सुबह पांच बजे जगार होने पर पीड़िता ने देखा तो घर के एक कमरे में रखे तीनों बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान विखरा पड़ा था। यह सब देखकर महिला के होश उड़ गये। महिला ने रोते हुए शोर मचाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गये। और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। महिला ने अज्ञात चाेराें के खिलाफ तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks