
*पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को 50 लाख की मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, दोषियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी हो* लखनऊ। *भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ (INJCCS)* ने लखीमपुर की हिंसा में न्यूज़ कवरेज के दौरान साधना न्यूज चैनल के पत्रकार रमन कश्यप 35 वर्ष की मौत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। और पत्रकारों पर खबर कवरेज के दौरान हो रहे जानलेवा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह* एवं *राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव* ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि रमन कश्यप के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पत्रकार हत्याकांड के दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अबिलम्ब गिरफ्तार किया जाए।