
भाजपा नेता के बेटे और लेखपाल विवाद:दोनों लेखपालों पर भी मुकदमा दर्ज,लेखपालों से मारपीट के मामले में भाजपा नेता के बेटे को भेजा जेल
अलीगढ़ छर्रा में गुरुवार को लेखपालों से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित भाजपा नेता के बेटे गोवर्धन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ दोनों लेखपालों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं लेखपालों पर लगे रिश्वत के आरोपों को पुलिस ने गलत बताया है।कृषक दुर्घटना बीमा योजना के एक मामले में रिपोर्ट न लगाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ङ्क्षसह के बेटे गोवर्धन व अन्य लोगों ने दो लेखपालों के साथ मारपीट की थी। लेखपाल कोतवाली जा रहे थे, तो फिर से उन्हें घेरकर पीटा गया। इसमें लेखपाल रूपेंद्र कुमार व अनिल कुमार ने गोवर्धन, शंभू, कुमार गौरव व गंगीरी के बढ़ारी बुजुर्ग निवासी राजकुमार के खिलाफ मारपीट, लूट व तोड$फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, देररात भाजपा नेता के पुत्र अटल बिहारी की ओर से दोनों लेखपालों के खिलाफ भाई गोवर्धन के साथ मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट कराई गई है। सीओ छर्रा देवी गुलाम ने बताया कि आरोपित गोवर्धन को कस्बा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वीडियो में दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। ऐसे में दोनों लेखपालों के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।