यूपीडा ने डिफेंस कारिडोर के निर्माण कार्य के लिये जारी किया बजट,निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

यूपीडा ने डिफेंस कारिडोर के निर्माण कार्य के लिये जारी किया बजट,निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
भारत का पहला डिफेंस इंडस्ट्रीज कारिडोर विकसित करने का काम रफ्तार पकड़ रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अलीगढ़-पलवल स्टेट हाईवे अंडला स्थित अलीगढ़ नोड पर कार्यदायी संस्था बिजली के पोल व लाइन शिफ्टिंग का काम कर रही है एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसडीएम खैर रेश्मा सहाय ने कार्यदायी संस्थानों के कामों की प्रगति रिपोर्ट तलब की। बिजली की हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए यूपीडा को दो करोड़ 91 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें दो करोड़ 27 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की हो चुकी है। 64 लाख रुपये के दूसरे प्रस्ताव पर मंजूरी का इंतजार किया जा है।स्थानीय प्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि डिफेंस कारिडोर में चार कार्य तेजी से चल रहा है। पहला बीज गोदाम की तरफ 1300 मीटर लंबाई में चार लेन संपर्क मार्ग पर गिट्टी बिछाने का कार्य जारी है। दूसरा जल निगम द्वारा दो ट्यूबेल बनाये जा रहे हैं, जिसमें एक ट्यूबेल का बोरवेल हो चुके । एक ओवर वाटर हेड टैंक निर्माण के लिए नींव खुदाई हो रही है। तीसरा बिजली सब स्टेशन निर्माण कार्य जारी है। बिजली सब स्टेशन परिसर में चार दिवारी का कार्य हो चुका है। छह किलोमीटर दूर से विद्युत फीङ्क्षडग लाइन के लिए 105 विद्युत पोल भी स्थापित कर दिए गए हैं। 220 और 133 केवीए की हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए काम चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks