कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में वीडियो बनाने के मामले में शिक्षिका को किया तलब, मोबाइल फोन की होगी जांच

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में वीडियो बनाने के मामले में शिक्षिका को किया तलब, मोबाइल फोन की होगी जांच
अलीगढ़ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के वीडियो बनाने के आरोपों को लेकर बीएसए ने आरोपित शिक्षिका तलब किया है। शिक्षिका का मोबाइल फोन जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में जांच के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय टीम भी मोबाइल फोन की जांच करेगी। वहीं सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने केजीबीवी का औचक निरीक्षण किया। छात्राओं के बयान भी दर्ज कराए।सीओ इगलास अशोक कुमार व बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने भी विद्यालय पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट में शिक्षिका व वार्डन की ओर से लड़ाई झगड़ा कर विद्यालय का माहौल खराब करने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई। अभी जांच में अश्लील वीडियो बनाने संबंधी तथ्य सामने नहीं आए हैं। इसकी पुख्ता पुष्टि के लिए तीन सदस्यीय टीम को शिक्षिका के मोबाइल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षिका को भी बुलाया गया है। उनका मोबाइल पुलिस को भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने स्तर से पड़ताल कर सकें। वहीं दूसरी ओर सीडीओ ने चौकीदार के पुलिस वेरीफिकेशन व साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहां मौजूद छात्राओं से बातचीत कर उनके बयान भी दर्ज कराए। बताया कि दो शिक्षिकाओं में आपसी गुटबाजी के चलते प्रकरण को तूल दिए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है। छात्राएं अब पुराने वार्डन की ही तैनाती करने की मांग कर रही हैं। छात्राओं को बेहतर भोजन व शिक्षा देने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks