ए आर एम संजीव यादव लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित होंगे

ए आर एम संजीव यादव लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित होंगे

एटा। ए आर एम कासगंज श्री संजीव यादव को आगामी 11 अक्टूबर को जनपथ,नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सभागार में लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान श्री संजीव यादव को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा ने देते हुए बताया है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्री संजीव यादव सामाजिक एवं शिक्षा व छात्रों के बौद्धिक-शैक्षणिक विकास तथा उन्नयन हेतु बरसों से पुस्तक मेलों का आयोजन व गरीब छात्रों के शैक्षिक विकास हेतु निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवा रहे हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम को आय की दृष्टि से सर्वाधिक उन्नत बनाने , निगम कर्मियों के कल्याण हेतु हरपल तत्पर रहने वाले बेहद जनप्रिय व ईमानदार अधिकारी की उनकी छवि है। इससे पहले वह एटा में सड़क परिवहन निगम में भी सहायक प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks