
एटा।आज दिनांक 02.10.2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के द्वारा पुलिस लाइन एटा में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने पर “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “लाल बहादुर शास्त्री” की फोटो पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए, सर्व धर्म सदभाव, आदर्श जीवन को अपनाने, राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करने, एकता व अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी ।