पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक सहित 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक सहित 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

घटना – दिनांक 30.09.2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम उलायतपुर निवासी रामप्रकाश ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी अनार देवी उम्र करीब 55 वर्ष, की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअस-344/2021 धारा 120बी/302 भादावि एवं मुअस-345/2021 धारा 27 आयुध अधिo के अभियोग पंजीकृत किये गए।

गिरफ्तारी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.10.2021 को क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त रामप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल नि०-ग्राम उलायतपुर थाना कोतवाली देहात एटा को उज्जैपुर मोड के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीडीबीएल बंदूक के साथ 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी
1-घटना में प्रयुक्त डीडीबीएल बंदूक।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1-रामप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल नि०-ग्राम उलायतपुर थाना कोतवाली देहात एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल

  1. श्री देवीचरन सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
    2.उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  2. का0 252 अरविन्द कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks