
अलीगढ़ कांग्रेस के विधानसभा से दावेदार प्रियंका गांधी से मिले
कांग्रेस अगले साल होने वाले प्रदेश के आम विधानसभा चुनावी की तैयारियों में जुट गई हैं।लखनऊ दौरे पर आई राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ विधानसभा चुनाव के दावेदारों से मुलाकात की। जिला स्तर के पहुंचे पदाधिकारियों व सामान्य कार्यकर्ताओं से दावेदारों का फीड बैक भी लिया है। जिले की बरौली विधानसभा से विनाेद पांडेय व शहर विधानसभा से आगा यूनिस आगाह सहित कई ने प्रियंका से मुलाकात कर दावेदारी की है।बता दें, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के दावेदारों को 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आवेदन पत्र जमा करने की तिथि घोषित की है। हर दावेदार को पार्टी फंड के लिए 10 हजार रुपये का डीडी साथ जमा करना होगा। विनोद पांडेय ने कहा कि वे पार्टी के एक सेवक की तरह काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच रहकर हर सुखदुख में उनके साथ रहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के सुझाव व आशर्वाद व क्षेत्रीय जनता की मांग पर दावेदारी की है। ऐसी उम्मीद है प्रियंका गांधी का आशीर्वाद मिलेगा।