सड़क हादसे में भाजपा विधायक के भांजे की मौत,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ः सड़क हादसे में भाजपा विधायक के भांजे की मौत
अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के भांजे की इंदौर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव नोएडा लगाया गया। भांजे की मौत की सूचना पर विधायक भी नोएडा पहुंच गए।नोएडा सेक्टर 49 निवासी विधायक की बड़ी बहन ओमवती देवी का पुत्र तनिष्क 18वर्ष इंदौर में लॉ की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की शाम वह स्कूटर से जा रहा था। विधायक सहयोगी ने बताया कि एक बस वाले ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। तनिष्क की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks