मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपियों को फाँसी दिऐ जाने हेतु सीबीआई जांच की मांग

मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपियों को फाँसी दिऐ जाने हेतु सीबीआई जांच की मांग ( एटा ) बीते दिनों कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना की सीबीआई जांच कराने तथा पीड़ित परिजनों को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता की मांग की है।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव हरीश वार्ष्णेय के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने एसडीएम मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में घटना की सीबीआई जांच कराकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की मांग की है।
वहीं प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की गई है।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अंशुल बंसल, अशोक गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय, नितिन गोयल, गौरव वार्ष्णेय, संजीव वर्मा, अटल बिहारी वार्ष्णेय, विवेक जैन, शुभम बंसल, अजय महरोत्रा तथा हिमांशु गोयल सहित वैश्य समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks