शिमला से छुट्टी मनाकर दिल्ली भी नहीं पहुंचे थे सोनिया और राहुल गांधी, आ गया सिद्धू का इस्तीफा

शिमला से छुट्टी मनाकर दिल्ली भी नहीं पहुंचे थे सोनिया और राहुल गांधी, आ गया सिद्धू का इस्तीफा

हास्य की दुनिया में ताली ठोकने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐसा सियासी कदम उठाया है जिसने कांग्रेस हाईकमान का चेहरा उदास कर दिया है. सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम लिखे लेटर में अपने इस फैसले का ऐलान किया है. कांग्रेस नेतृत्व को झटका देने वाला सिद्धू का ये पत्र उस वक्त सामने आया है, जब गांधी परिवार हिमाचल से छुट्टी मनाकर दिल्ली भी नहीं लौटा था.

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सिद्धू का ये लेटर सामने आया है. इस लेटर में सिद्धू ने लिखा है कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है. मैं पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता. इसलिए मैं प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं और आगे कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा.

आगे जाकर सिद्धू क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता, लेकिन फिलहाल उन्होंने जो किया है वो कांग्रेस हाईकमान की टेंशन बढ़ाने वाला है. ये वो वक्त था जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी शिमला से छुट्टी मनाकर दिल्ली आ रहे थे. दिलचस्प बात ये है कि सोनिया और राहुल ने चंडीगढ़ से ही उड़ान भरी है. उनकी ये उड़ान दिल्ली में लैंड होने से पहले ही पंजाब कांग्रेस में तूफान आ गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks