डेंगू का प्रकोप:अलीगढ़ में डेंगू के 14 नए मरीज मिले, बुखार का भी प्रकोप

डेंगू का प्रकोप:अलीगढ़ में डेंगू के 14 नए मरीज मिले, बुखार का भी प्रकोप
अलीगढ़ में डेंगू और बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। डेंगू ने सबसे ज्यादा चिता बढ़ा रखी है। सोमवार को एलाइजा जांच के आधार पर 14 नए डेंगू रोगियों की पुष्टि विभाग ने की। वहीं, निजी अस्पतालों में रेपिड डायग्नोस्टिक किट से सामने आए मामलों तो और भी ज्यादा है। विभागीय टीमों ने विभिन्न गांवों में जाकर घरों का भ्रमण कर मरीज चिह्नित किए। 89 बुखार के मरीज भी निकले। जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में 200 से अधिक बुखार के रोगी उपचार के लिए पहुंचे। सीएमओ ने लोगों से सेहत को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में बरौली (जवां), खैर के लक्षमणगढ़ी व कस्तूरबा गांधी विद्यालय, भैमति (लोधा), सिहोर (हरदुआगंज), सराय लवरिया में शिविर लगाककर 294 मरीजों को दवा वितरित की गई। 129 का डेंगू व मलेरिया टेस्ट हुआ। 554 घरों का सर्वे किया गया, इसमें 89 बुखार के रोगी पाए गए।शहर में बरौला जाफराबाद, न्यू अशोक नगर, जाकिर नगर, बेगमबाग, शक्ति नगर, नगला मसानी व कुंवर नगर, गांव सिहोर में अभियान चलाकर लार्वारोधी कार्रवाई की गई। सीएचसी हरदुआगंज के ग्राम सिहोर, गोकुलपुर, सोनोठ में फागिग कराई गई। 765 घरों का भ्रमण किया गया। 241 कूलर, 1027 कंटेनर एवं अन्य पात्रों को चेक किया गया, जिसमें 31 पात्र धनात्मक पाए गए। टीमों ने सभी का पानी खाली करा दिया। लार्वा रोधी दवा पायरेथ्रम का छिड़काव करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को क्या करें क्या ना करें कि पंफलेट भी वितरित किए गए। मलेरिया की जांच के लिए 96 लोगों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks