
डेंगू संक्रमण के डंक के बाद पेट दर्द, उल्टी की समस्या बढ़ी
अलीगढ़ डेंगू संक्रमण के साथ साथ संक्रमित मरीजों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। डेंगू के डंक से मरीजों को पेट में दर्द के साथ उल्टी हो रही है। लीवर में सूजन की वजह मरीजों का खाना बंद हो गया है। डॉक्टर इसे शरीर में फ्लूड की कमी बता रहे हैं। इस अवस्था में मरीजों का भर्ती होना बेहद आवश्यक हो गया।अलीगढ़ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या डेढ सौ के करीब हो चुकी है। पिछले चार दिनों रोज 12 से 14 डेंगू के मरीज चिन्हित किए जा रहे हैं। डेंगू के मरीजों एक और नई समस्या देखने को मिल रही है। मरीजों में फ्लूड की कमी तेजी से हो रही है, जिससे मरीज को हर वक्त उल्टी, पेट में दर्द, भूख लगना बंद हो गया है। वरिष्ठ डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि डेंगू के कारण मरीजों का प्लेटीलेट्स तेजी से गिर रहा है। मरीज के पेट में पानी का बढ़ा हुआ है, जिससे उन्हें खाने पीने में परेशानी आ रही है। जैसे ही कुछ खाना मरीज खाता है इसमें उल्टी आ जाती है। डेंगू का संक्रमण ठीक होते ही फ्लूड की समस्या भी दूर हो जाएगी। शरीर में फ्लूड की कमी केवल आइवी फ्लूड ड्रिप से दूर हो रही है लेकिन वह तभी उपयोगी है जबकि उसकी सही मात्रा शरीर में जाए।