अलीगढ़ में एक अक्तूबर से आरंभ होगी धान की खरीद

अलीगढ़ में एक अक्तूबर से आरंभ होगी धान की खरीद
अलीगढ़ में धान खरीद एक अक्तूबर से आरंभ होगी। शासन ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये तथा ए ग्रेड के धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिले को 9100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। धान खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक की।डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि टोकन सिस्टम से धान खरीद सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों पर बोरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से शुरू हो रही धान खरीद के संबंध में एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी। उन्होंनेअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2021-22 के लिए जनपद को 9100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जनपद में 26 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शासन द्वारा सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति कुंतल एवं ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।अलीगढ़ जनपद में बासमती धान का उत्पादन अधिक होता है। इसके विपरीत सामान्य प्रजाति की पैदावार कहीं कम होती है। ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना आसान नहीं है। फिर भी यदि सभी केंद्र प्रभारी कार्य योजना तैयार कर खरीद लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश करें। सभी मंडी सचिवों को निर्देशित किया कि वह समय से उपकरणों की जांच कराकर केंद्र प्रभारियों को उपलब्ध करा दें। लेबर चार्ज 20 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक न लिया जाए। उन्होंने बताया कि हरदुआगंज में गत वर्ष धान खरीद में आई समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इस बार धान खरीद के लिए 2 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks