डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिये घर घर पहुँच रहा नगर निगम

डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिये घर घर पहुँच रहा नगर निगम
अलीगढ़ शहर को डेंगू संचारी रोगों और कोविड-19 से बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत नगर निगम द्वारा महानगर के विभिन्न पार्षद वार्ड में डेंगू संचारी रोगों दिमागी बुखार और कोरोना से बचाव और सावधानी बरतने के लिए जनसंवाद जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के नेतृत्व में बृहद रूप से महानगर के कई पार्षद वार्डों में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी गौतम ने स्थानीय पार्षदो के सहयोग से डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जगह-जगह जागरूकता गोष्ठी की और स्थानीय नागरिकों को पंपलेट वितरित कर माइक के माध्यम से बचाव और सावधानियों के बारे में बताया गया। शहर वासियों को डेंगू और संचारी लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए नगर निगम द्वारा स्वच्छता रथ के माध्यम से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार संदेश प्रसारित कराया जा रहा है।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी गौतम ने बताया शुक्रवार को वार्ड 49,वार्ड 3,वार्ड 28,वार्ड 25,वार्ड 01, वार्ड 27,वार्ड 50, वार्ड 53,वार्ड 58,वार्ड 52,वार्ड 47 वार्ड में संचारी रोग अभियान चलाया गया एवं एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कराया गया व पब्लिक को माइक, पम्पलेट जागरूकता गोष्ठी के जरिए जागरूक करने का प्रयास किया नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया डेंगू मरीज के पॉजिटिव होने की सूचना पर नगर निगम द्वारा तत्काल एंटी लारवा की टीम नगरीय क्षेत्र में भेज कर उसके घर वह आस-पास छिड़काव निरंतर किया जा रहा है और सभी स्वच्छता निरीक्षकों को सघनता से डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घर व आसपास तालाब पोखर नालियों के आसपास पानी एकत्र होने वाली जगह पर एंटी लारवा का छिड़काव सैनिटाइजेशन और फागिंग अनिवार्य रूप से कराने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks