अलीगढ़ में अगर कही हो सड़क हादसा तो व्हाट्सएप पर तुरंत खबर दें, बचेगी पीड़ित की जान

अलीगढ़ में अगर कही हो सड़क हादसा तो व्हाट्सएप पर तुरंत खबर दें, बचेगी पीड़ित की जान
अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कमिश्नरी से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 30 सितंबर तक कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान एवं द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रचार वाहन क्वार्सी चौराहा, सारसौल चौराहा, सासनी गेट चौराहा एवं कंपनी बाग चौराहे पर घूमा।इस मौके पर एसपी ट्रैफिक सतीशचंद्र ने बताया कि दुर्घटना में घायलों की मेडिकल सहायता हेतु गोल्डन ऑवर स्कीम लागू की गई है, जिसका व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है, इसका यह नंबर 9389691021 है। सभी नागरिक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बेझिझक सहायता करें, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। दुर्घटना सहायता प्राप्त करने के लिए उपरोक्त व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज भेज सकते हैं। जनपद में अगस्त में 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि बीते वर्ष इसी महीने में 44 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस लिहाज से मृत्यु दर 29.5 प्रतिशत कम हुई है। शासन द्वारा मृतकों की संख्या में 10 प्रतिशत कमी किये जाने के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष डेढ़ लाख व्यक्तियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जिसमें 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालकों की गलती से होती है। इस मौके पर आरटीओ केडी सिंह गौर, एआरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, इंडियन एलायंस ऑफ एनजीओ फॉर रोड सेफ्टी के अरुण श्रीवास्तव, मो. मोहसिन खान, काली प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks