
ALIGARH –
@भारतरत्न #डा0_भीमरावअम्बेडकर जी के #संकल्पदिवस के अवसर पर आज उन्हे #भारीश्रद्धा के साथ #याद किया गया। #घण्टाघर स्थित #अम्बेडकरपार्क में हुये #कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व #विधायक ने #बाबासाहेब की #प्रतिमा पर #माल्यार्पण करके उन्हे #श्रद्धापूर्वकनमन किया और अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिय बाबा साहब ने जो संकल्प किया था उस संकल्प को पूर्ण करने का दायित्व हम सबका है। कोई भी राजनीतिक दल या उसका नेतृत्व उनके महत्व को कम करने का प्रयास करेगा अथवा उसको नकारेगा ये उनकी बहुत बडी भूल होगी। इसलिये आज आवश्यकता है कि बाबा साहब ने अधूरा मिशन छोडा है उसको पूरा करने के लिये हम लोग पूर्ण निष्ठा एवं सच्ची लगन से कार्य करें। कार्यक्रम के उपरान्त विवेक बंसल व उनके सहयोगी वरिष्ठ कांग्रेसजन गत दिनों थाना अकराबाद के ग्राम नगला रंजीता में हुई एक दलित किशोरी की हत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर धरना दे रहे मृत किशोरी के परिवारीजनों से मिले और उन्हे आशस्त किया कि इस दर्दनाक हादसे ने आपको न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसजन आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे।