बच्ची की हत्या के चलते तनाव, निषाद सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या के चलते तनाव, निषाद सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची की हत्या से तनाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अलावा राजनीतिक दलों के लोग भी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बसपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश निषाद सभा ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह कश्यप ने अबतक की गई पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। कश्यप ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन की सह पर पुलिस इस घटना की लीपा-पोती कर रही है। दोषियों को सख्त सजा दिलाने व घटना से जुड़े अन सुलझे पहलुओं की जांच के लिए सीबीआइ जांच की जाए। अगर जल्द ही घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो महासभा आंदोलन के लिए वाध्य होगी।देर रात बच्ची के शव का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों के अनुसार बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड तैयार कराकर विसरा भी प्रिजर्व किया गया है। रात में स्वजन अंतिम संस्कार से पहले दोषी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। सुबह एसपी देहात शुभम पटेल, एएसपी खैर मनीष शांडिल्य आदि अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि बच्ची के दादा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks