
एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता थाना निधौली कला पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जलेसर के कुशल नेतृत्व मे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 22.09.2021 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-
1.रामसेवक पुत्र लटूरी सिंह निवासी ग्राम प्रथ्वीपुर निधौली कलां जनपद एटा (सम्बन्धित केश न0 1253/17 धारा 135 वि0अधि0)
गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण –
1.उ0नि0 श्री दिनेश सिंह
- है0का0 373 राकेश कुमार, का0 156 रवीकान्त