पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टियों के नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के कई कद्दावर नेता आए दिन समाजवादी पार्टी ज्वाइन करते हैं
समाजवादी पार्टी कासगंज की राजनीति मे एक और नया धमाका
पटियाली के पूर्व विधायक जमीर अहमद खां उर्फ रफ्फन मिंया के वारिस पूर्व चेयरमैन रफत मुनीर ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

(कासगंज), समाजवादी पार्टी कासगंज के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव ने सहावर के पुराने राजनीतिक परिवार से पूर्व विधायक जमीर अहमद खां उर्फ रफ्फन मिंया के वारिस पूर्व चेयरमैन रफत मुनीर को कल 19 सितंबर 2021 को लखनऊ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्य मंत्री से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई । रफत मुनीर सहावर के दो बार 2000 से 2010 तक चेयरमैन रहे है और इनके वालिद स्व. जमीर अहमद खां उर्फ रफ्फन मिंया पटियाली से दो बार बिधायक रहे थे और इनके ताऊ दो बार सांसद रहे है ।
रफत मुनीर के समाजवादी पार्टी मे शामिल होने पर जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव, वरिष्ठ-जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शाहरुख राज, अर्जुन सिंह जाटव, जितेंद्र सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह लोधी, सचिन यादव, महेश चंद दिवाकर, प्रमुख बिजेंद्रसिंह गौर, महेन्द्र सिंह कुशवाह, संजीव कुमार, मनोज यादव, ब्रजेश यादव पहलवान, अभय यादव, प्रतीत राजपूत, विनीत कुमार सविता, बालकिशन सविता, विशाल कश्यप, सत्यपाल यादव, मौ असद हुसैन, कमल सिंह मौर्य, अबरार अहमद, सौरभ यादव, शहादत अली, मुनेंदर सिंह शाक्य, मौ शाहिद, तारिक महमूद, अकील अहमद प्रधान, अवधेश सिंह सोलंकी, ओमपाल सिंह बघेल, राघवेंद्र मिश्रा, उरवेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, वाहिद अली, मुनीश चौधरी, हरिओम शर्मा, विजय कुमार जैन, ललित मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है ।।