
गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत करीब 9000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स तो गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त 3000 किलो ड्रग्स की कीमत 21 हजार करोड़ बता रहा है। दो कंटेनर्स से करीब 3000 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जो अफगानिस्तान से इम्पोर्ट कर लाई गई थी। इसके साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंद्रा पोर्ट का मालिकाना हक अडानी पोर्ट के पास है। अडानी पोर्ट गौतम अडानी की कंपनी है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और कस्टम के ऑपरेशन में हेरोइन की बरामदगी हुई है, जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है।