आगरा के पास बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई बोगियां पलटीं, चार बच्चे दबे, एक की मौत

आगरा के पास बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई बोगियां पलटीं, चार बच्चे दबे, एक की मौत

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC ट्रैक) पर सोमवार शाम को मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी की 40 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की कुछ बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं तो कुछ रेल ट्रैक से नीचे पलट गईं। ट्रैक के किनारे पशु चरा रहे चार बच्चे बोगियों के नीचे दब गए। इनमें एक की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) मौके पर भेजी गई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है।

शाम पांच बजे हुआ हादसा
ट्रेन हादसा इटावा जिले के न्यू भदान और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच फूलपुर गांव के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार को भाऊपुर जा रही बीएससीएस मालगाड़ी पटरी से उतर गई। शाम तकरीबन पांच बजे फूलपुर गांव के समीप मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इन बोगियों में लाइम स्टोन भरा हुआ था। इसके बावजूद कई बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं।

बोगियों के नीचे दबे चार बच्चे, एक की मौत
मालगाड़ी की कुछ बोगियां ट्रैक से नीचे पलट गईं हैं। इनके नीचे चार बच्चे दब गए। इनमें एक की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों को निकालकर घायल अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई हैं। रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य किया रहा है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की 58 बोगियों में से 44 बोगियां पटरी से उतर गईं है। मालगाड़ी 88 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks