जहर देकर युवक की हत्या, केस दर्ज

#Etah…

जहर देकर युवक की हत्या, केस दर्ज
निधौलीकलां थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम बिचुपुरी निवासी अवधेश कुमार पुत्र राम सिंह ने बताया कि गांव के निवासी जितेन्द्र पुत्र फतेहपाल एक केस में वादी के 44 वर्षीय भाई सतेन्द्र पर फैसला कराने के लिए दवाब बना रहे थे। फैसला की बात कहकर सतेन्द्र को बुलाया और षड्यंत्र के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर सतेन्द्र की हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। वादी ने बताया कि उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया।
कोर्ट के आदेश से मामले की रिपोर्ट धारा-302, 328, 120बी, 147 के तहत आरोपी जितेन्द्र समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks