सकरौली पुलिस द्वारा 23 क्वाटर अवैध देशी शराब सहित किया गया 01 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली पुलिस द्वारा 23 क्वाटर अवैध देशी शराब सहित किया गया 01 अभियुक्त गिरफ्तार। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 19.09.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को 23 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः-
जगदीश पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम श्री कृष्ण थाना सकरौली जनपद एटा

बरामदगीः – 01– 23 क्वाटर अवैध देशी शराब।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –

  1. एसआई नेत्रपाल गौतम
  2. हेड का0 396 मनोज कुमार 3.का0 1309 योगेंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks