
अलीगंज,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर के नेतृत्व में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार,आपाधापी,दाखिल खारिज में अनियमितताएं,मालिकान रजिस्टर पर नामांतरण, कंप्यूटर पर नामांतरण, संशोधन,न्यायालय की पत्रावलियों का रखरखाव,पुरानी पत्रावलियां न मिलना,पुराने बैनामे के दाखिल खारिज,बाहरी कर्मियों से काम कराने, गलतियां टाइपिंग में होना,बिना वकालतनामा संशोधन लेना,बिना अधिवक्ता बाहरियों से अनाधिकृत काम स्वीकार करना,राजस्व का नुकसान करना व अधिकारिओं कर्मचारियों की लापरवाही आदि से परेशान अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी के तहसील दिवस में काली पट्टी व काले मास्क बांध कर मौन रहकर प्रदर्शन किया ।
ज्ञातव्य है कि 19/1/21 को तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय को दिया गया तब से अब कई स्तरों पर वार्ता ,काम के लिए समय देने के बदले आस्वासन ही मिले जिससे अधिवक्ता व वादकारी सभी परेशान है तब मजबूर हो कर मूक प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन में बलवीरसिंह यादव,प्रताप सिंह राठौर,मुनीश्वर दुबे,आनंद शाक्य,अनिल अवस्थी,रतीराम,विनोद सक्सेना,रामकृष्ण चतुर्वेदी, मेघ सिंह शाक्य,वासुदेव सिंह शाक्य,प्रेम चंद्र नरेश चंद्र कश्यप,कृष्णवीर सिंह तोमर,जगदीश वर्मा, ब्रजमोहन सक्सेना आदि अधिवक्ता गण राजेश्वर सिंह यादव,सुनील सक्सेना,जितेंद्र सक्सेना वसीका नवीस गण व अन्य उपस्थित रहे ।
आंदोलन के दरम्यान अधिकारियों ने कुर्सी पर जमे रहना ही उचित समझा पूछने पर अध्यक्ष ने मूक इशारों में सब जानकारी अधिकारियों को होना बताया ।30 मिनिट खड़े होकर मूक आंदोलन किया गया ।
अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता व उनके सहायक के ऊपर अनुशासन हीनता की कार्यवाही की जाएगी ।