उद्यान विभाग से मिलेगा आलू का फाउन्डेशन बींज

#Etah
उद्यान विभाग से मिलेगा आलू का फाउन्डेशन बींज
जिला उद्यान अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रति वर्ष की भॉति इस वर्ष भी उद्यान विभाग द्वारा उच्च कोटि के आलू के फाउण्डेशन बीज का वितरण निकट भविष्य में नकद मूल्य पर विभागीय निर्देशानुसार किया जाना है जिस हेतु इस वर्ष 300 कुन्तल आलू बीज की मॉग की गई है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आलू उत्पादक कृशक आलू बीज हेतु अपना मॉगपत्र कार्यालय में आकर प्राप्त करा रहे हैं।
उन्होनें जनपद के कृषकों को सूचित किया जाता है कि वह अपना आवेदन/मॉगपत्र जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय अलीगंज रोड एटा पर यथाशीघ्र उपलब्ध करादें ताकि बीज का आवंटन किया जा सके।
उन्होनें कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी अलीगंज रोड एटा अथवा दूरभाश नम्बर 7906319997 अथवा 9457140687पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks