
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस की सूझबूझ के चलते टली लूट की बड़ी घटना, चार शातिर लुटेरे पेट्रोल पम्प पर लूट की योजना बनाते हुये गिरफ्तार, पेट्रोल पम्प पर 40 लाख की लूट कराने का साजिशकर्ता निकला पेट्रोल पम्प मालिक का ड्राइवर
दिनांक 18.09.2021 शाम को 02.55 बजे थाना जलेसर पुलिस ने 04 शातिर लुटेरों को लूट की योजना बनाते हुये गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 3 अवैध तमंचे व कारतूस व खोका कारतूस तथा थाना सादाबाद जनपद हाथरस में गैस सिलेंडर व्यापारी की चोरी किये रुपये बरामद जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में चैकिंग में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना जलेसर पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर अवागढ़ रोड तिराहे पर बने तिकोना पार्क के पास बनी यात्री शेड पर दविश देकर कस्बा जलेसर में दीपक बंसल के पैट्रोल पम्प पर लूट करने की तथा एक सर्राफा व्यापारी से लूट करने की योजना बनाते हुये चार अभियुक्तगण 1. लोकेश उर्फ लव उर्फ नरेन्द्र रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गोठा थाना बल्देव जिला मथुरा 2. दीपक उर्फ बाबू पुत्र बच्चू सिंह निवासी नगला भाव सिंह थाना सादाबाद जिला हाथरस 3. रवि उर्फ विनय पुत्र हरवीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस 4. (ड्राईवर) विक्रम उर्फ विकास पुत्र नेत्रपाल निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस को समय 02.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अवैध तमंचे व कारतूसों व खोखे व थाना सादाबाद जनपद हाथरस में गैस सलैण्डर व्यापारी से चोरी किये हुये रुपयों में से 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से कस्बा व आस पास के क्षेत्रों में लूट की घटनाओं में निश्चित रूप से रोक लगेगी।
लूट की योजना-
ड्राईवर विक्रम उर्फ विकास ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं जलेसर में भारत पैट्रोलियम पम्प के मालिक दीपक बंसल की स्कार्पियो गाडी चलाता हूँ मेरा मालिक मुझे आये दिन किसी ना किसी बात पर डाटता धमकाता रहता था । जिससे क्षुब्द होकर मैने अपने गाँव के रहने वाले अपने दोस्त रवि उर्फ विनय जो कि पेशेवर अपराधी है से मिलकर अपने मालिक को सबक सिखाने की बात कही। इसी के चलते रवि उर्फ विनय ने अपने साथ पढने वाले दीपक उर्फ बाबू को लूट के सम्बन्ध में बताया तथा दीपक ने अपने दोस्त लव उर्फ लोकेश उर्फ नरेन्द्र रावत को लूट की घटना करने के सम्बन्ध में बताया और आज रवि उर्फ विनय अपने साथ लव उर्फ लोकेश दीपक उर्फ बाबू को लेकर कस्वा जलेसर में आया हम चारों लोग अवागढ तिराहे पर बने पार्क के पास यात्री शैड में बैठकर अपने मालिक को लूटने की योजना बना रहे थे। योजना के तहत मैंने तीनों को बताया कि मेरा मालिक सोमवार को करीब 40 लाख रूपये लेकर एस0बी0आई0 बैंक में जमा करने के लिये जाता है और रास्ते में महावीरगंज में हनुमान मन्दिर में जाकर दर्शन करने के उपरान्त बैंक में पैसे जमा करता है। यह उसका हमेशा का काम है, सोमवार को भी मेरा मालिक नगद रूपये लेकर अपनी स्कार्पियो गाड़ी जिसे मैं चलाता हूँ से रूपये जमा करने जायेगा और महावीरगंज में मन्दिर के बाहर गाडी रूकवाकर भगवान के दर्शन करने जायेगा। इसी बीच में तुम लोग मोटर साइकिल से आ जाना में गाड़ी की खिडकी खुली रखूँगा तो तुम लोग रूपयों से भरा बैग उठाकर ले जाना। इससे मेरा मालिक से बदला भी पूरा हो जायेगा और हमें बहुत सारा रूपया मिल जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- लोकेश उर्फ लव उर्फ नरेन्द्र रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गोठा थाना बल्देव जिला मथुरा
- दीपक उर्फ बाबू पुत्र बच्चू सिंह निवासी नगला भाव सिंह थाना सादाबाद जिला हाथरस
- रवि उर्फ विनय पुत्र हरवीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस
- (ड्राईवर) विक्रम उर्फ विकास पुत्र नेत्रपाल निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस
बरामदगी:-
1- 03 अवैध तमंचे (315 बोर) व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) व 01 खोका कारतूस (315 बोर)
2- जनपद हाथरस के थाना सादाबद में गैस सलैण्डर व्यापारी से हुयी चोरी की घटना के रुपयों में से बचे 5000 रुपये
1- आपराधिक इतिहास अभियुक्त रवि उर्फ विनय
- मु0अ0सं0 308/2018 धारा 60 आब० अधिo थाना सादाबाद जिला हाथरस।
- मु0अ0सं0 368 / 2021 धारा 307/399/401 भादवि थाना जलेसर एटा।
- मु0अ0सं0 371/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा।
2. आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक उर्फ बाबू
- मु०अ०सं० 135/2019 धारा 379 भादवि थाना सादाबाद जिला हाथरस।
- मु०अ०सं० 152/18 धारा 323/354/452/504/506 भादवि थाना सादाबाद जिला हाथरस।
- मु0अ0सं0 340/2019 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधिo थाना सादाबाद जिला हाथरस।
- मु0अ0सं0 368 / 2021 धारा 307/399/401 भादवि थाना जलेसर एटा।
- मु0अ0सं0 370/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा।
3. आपराधिक इतिहास अभियुक्त लोकेश उर्फ लव उर्फ नरेन्द्र रावत
- मु०अ०सं० 368 / 2021 धारा 307/399/401 भादवि थाना जलेसर एटा।
- मु0अ0सं0 369/2021 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा।
- मु0अ0सं0 351/2021 धारा 379/411 भादवि थाना सादाबाद जिला हाथरस।
4. आपराधिक इतिहास अभियुक्त (ड्राईवर) विक्रम उर्फ विकास
- मु0अ0सं0 309/2018 धारा 60 आब० अधिनियम थाना सादाबाद जिला हाथरस ।
- मु0अ0सं0 368/2021 धारा 307/399/401 भादवि थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्र०नि० श्री अतुल कुमार गौतम
- निरीक्षक अपराध श्री मनोज कुमार
- उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार
- का0 1316 रवि दीक्षित
- रि0का0 नितिन
- का0 633 भानचन्द
- का0 1166 गजेन्द्र सिंह