
एटा माननीय अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन जारी दिशा-निर्देशों के माध्मय से जनपदीय पुलिस लाइन/थानों के मालखाने में अनावश्यक रूप ये लम्बित मालों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर निस्तारण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके क्रम में आज दिनांक 18.09.2021 को श्रीमान जिलाधिकारी एटा द्वारा गठित टीम जिसके अध्यक्ष श्री अबुल कलाम उप जिलाधिकारी एटा, राजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एटा एवं श्री हरपाल सिह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन एटा सदस्य एवं अन्य की उपस्थिति में सदर/जजी मालखानें के वर्ष 1980 के आसपास के अपराधों में कुल लम्बित 567 मालों का निस्तारण कराया गया।