एटा कलक्ट्रेट पर रिजोर पुलिस को दिया अल्टीमेटम दीपू राठौर की अतिशीघ्र वरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन होगा एवं 27 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए मण्डी समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.09.2021 को नोवे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर थाना रिजोर क्षेत्र के गांव वैश्यखेडिया के निवासी दीपू राठौर पिछले लगभग दश दिनों से गायब हैं दीपू राठौर के पिता महेश चन्द्र धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे जहां संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाल रिजोर संजीव त्यागी को बीच पंचायत में बुलाकर किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि अतिशीघ्र दीपू राठौर की वरामदगी नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
तथा संगठन के पदाधिकारियों ने एटा मंण्डी समिति में पहुंच कर 27 को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए बरिष्ठ ब्यापारी नेता महेश वर्मा, मण्डी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सचिव प्रदीप प्रधान सहित आदि ब्यापारियों से मुलाकात कर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इंजी0 अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, आशू भाई युवा प्रदेश प्रभारी, अवधेश युवा प्रदेश सचिव, बाबूराम वर्मा, रमेश वर्मा, शशिकांत, हर्षवर्धन सिंह, होडिल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।