
डॉ मुकेश गर्ग के विरुद्ध धोखा- धड़ी का मुकदमा दर्ज
मोदी नगर (knls) विख्यात कवि डॉ सुनील जोगी ने नगर की टीचर्स कालोनी निवासी डॉ मुकेश गर्ग के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में मुख्य रूप से 182, 420,467,468 471, 120 बी में बुद्धवार थाना मोदी नगर में दर्ज करवाया है ।
आरोपित है कि इन दोनों के बीच 2016 से बिल्डिंग के लेन- देन को लेकर विवाद चला आ रहा है । एक ओर डॉ सुनील जोगी का कहना है कि मुकेश गर्ग पर उनका 8- 5 लाख रूपये बकाया है । इस संदर्भ में कई बार बैठकें भी हुयी पर कोई नतीजा नहीं निकला । वहीं दूसरी ओर डॉ मुकेश गर्ग का कहना है कि मैं पूरी रकम दे चुका हूँ, उन पर लगे आरोप निराधार हैं।
मोदी नगर में दिल्ली- मेरठ मार्ग पर ग्राम सीकरी कलाँ क्षेत्र में डॉ मुकेश गर्ग ने अवैध व अनाधिकृत तरीके से कालोनी काट कर उनमें फ्लेट व दुकाने बना रखी हैं । जिससे उत्तर प्रदेश शासन को भी धनराशि की भारी क्षति पहुँची है।
2017 में इसी बिल्डिंग में डॉ सुनील जोगी ने भी 18 लाख का एक फ्लैट बुक किया था । सुनील जोगी ने फ्लैट के पजेसन में देरी होने के कारण सुनील जोगी ने फ्लैट कैंसिल कर रकम को वापस मांगी । जिसमें कुछ रकम वापस कर दी गई और 8,5 लाख का चैक दिया गया । जब सुनील जोगी चैक को बैंक की में भुनाने पहुँचे, तो चैक बाउंस हो गया ।
सुनील जोगी ने आरोप लगाया है कि चैंक का भुगतान न करना पड़े, इस लिए बैंक से चैक को रूचवा दिया । साथ ही डॉ सुनील जोगी के पास से चैक चोरी होने की गलत जानकारी देकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया ।उन्हें रकम वापस नहीं मिली है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह के अनुसार सुनील जोगी की तहरीर पर आरोपित डॉ मुकेश गर्ग के विरुद्ध धोखा- धड़ी, झूठी सूचना देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच की जा रही है ।