एक शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 960 ग्राम गाँजा बरामद

एटा – थाना‌ जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चैंकिग के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 960 ग्राम गाँजा बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर गांजा तस्कर नेमी उर्फ नेमचन्द पुत्र मक्खन सिंह निवासी मौ0 शेरगंज कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा को इसौली चौराहे के पास से समय करीब 17:00 बजे 960 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह इस गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में पैक करके बेचता है। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–

  1. नेमी उर्फ नेमचन्द पुत्र मक्खन सिंह निवासी मौ0 शेरगंज कस्बा व थाना जलेसर एटा।

बरामदगीः-

  1. 510 ग्राम गाँजा पन्नियों में बिक्री हेतु व 450 ग्राम गाँजा खुला हुआ अन्य पन्नी में (कुल 960 ग्राम गाँजा)

अपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 192/2016 धारा 60ब, 62 आब. अधि0, 272, 420, 467, 468 भादंवि थाना जलेसर एटा ।
  2. मु0अ0सं0 365/2021 धारा 8/20 नारकोटिक्स अधि0 थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. व0उ0नि0 श्री मंजीत सिंह
  2. उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार
  3. का0 भानचन्द
  4. का0 शिवदत्त शर्मा
  5. का0 गजेन्द्र सिंह
  6. का0 धर्मेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks