अब आतंकवादी का भी TIME आ गया? मुल्ला बरादर को बताया गया करिश्माई सैन्य नेता

【साभार स्पर्श देसाई】दुनिया की एक मशहूर मैगजीन को लगता है कि एक आतंकवादी का TIME आ गया है । टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है । इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी रखा गया है लेकिन असली खबर ये नहीं है । असली खबर ये है कि दुनिया के इन प्रभावशाली लोगों में ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के उप प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर का नाम भी शामिल किया है । एक आंतकवादी संगठन के संस्थापक को इस लिस्ट में शामिल करना,दुनिया के तमाम अमन पसंद लोगों के साथ एक भद्दा मजाक है ।
TIME एक अमेरिकी मैगजीन है,जो वर्ष 1999 से लगातार दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर रही है । इस मैगजीन के मुताबिक इन 100 लोगों का चयन तीन आधार पर होता है । पहले लोग वो, जिनके पास पॉवर है और दुनिया को प्रभावित करने वाले फैसले लेने के अधिकार हैं । जैसे बड़े नेता या उद्योगपति, दूसरे लोग वो, जिनते पास पॉवर नहीं है लेकिन उनके विचारों ने दुनिया को बुनियादी रूप से बदला है या बदल सकते हैं । जबकि तीसरे लोग वो, जिन्होंने अपनी निष्पक्षता, नैतिकता और प्रतिभा से पहचान हासिल की है ।
सोचिए, मुल्ला बरादर इन तीनों में से किस श्रेणी में आता है? क्या जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने वाले मुल्ला बरादर के विचार दुनिया को बुनियादी रूप से बदल सकते हैं? या नैतिकता के आधार पर उसे दुनिया के सामने एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जा सकता है? या आतंकवाद फैलने में मुल्ला बरादर की प्रतिभा दुनिया का कल्याण कर सकती है? हमें लगता है कि मुल्ला बरादर को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में जगह देना दुनिया के साथ एक भद्दा मजाक है और टाइम मैगजीन ने ऐसा करके दुनिया में आतंकवाद को वैध बताया है और उसे प्रोत्साहन दिया है ।
हमें पूरा भरोसा है कि आज मुल्ला बरादर बहुत खुश होगा क्योंकि शायद उसने भी कभी इस बात की कल्पना नहीं की होगी कि एक दिन उसका नाम दुनिया के उन बड़े नेताओं के साथ लिया जाएगा, जो वॉर ऑन टेरर और काउंटर टेररिज्म की बात करते हैं । इस सूची में मुल्ला बरादर को लीडर वाली श्रेणी में दुनिया के 20 नेताओं के साथ जगह दी गई है । इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,उप राष्ट्रपति कमला हेरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रमुख हैं ।
टाइम एक अमेरिकी समाचार पत्रिका के बारे में
टाइम एक अमेरिकी समाचार पत्रिका और समाचार वेबसाइट है । जो न्यूयॉर्क शहर में प्रकाशित और आधारित है। दशकों तक यह साप्ताहिक रूप से प्रकाशित होता था लेकिन मार्च 2020 तक यह द्वि-साप्ताहिक में बदल गया था। यह पहली बार 3 मार्च, 1923 को न्यूयॉर्क शहर में प्रकाशित हुआ थाऔर कई वर्षों तक इसे इसके प्रभावशाली सह-संस्थापक हेनरी लूस द्वारा चलाया गया था। पहला अंक दिनांक: 3 मार्च 1923, श्रेणी: समाचार पत्रिका, बारंबारता: साप्ताहिक (1923–2020); द्विसाप्ताहिक (2020) में आधारित: न्यूयॉर्क,आईएसएसएन: 0040-781X, संपादक: रिचर्ड स्टेंगल, मार्क हेल्परिन, टी.एस. मैथ्यूज, आदि इग्नाटियस, एडवर्ड फेलसेन्थल, ओटो फुएरब्रिंगर, और अधिक,नामांकन: उत्कृष्ट पत्रिका समग्र कवरेज के लिए GLAAD मीडिया अवार्ड ।【Photo Courtesy Google】