
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र -ज़िला एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना एटा में संचालित “परिवार परामर्श केंद्र” में आज तीन टूटे हुए परिवारों को जोड़ते हुए एक किया गया, पहला मामला एटा कोतवाली नगर निवासी ज्योति वर्मा का है जिसका अपने पति मोहित वर्मा पुत्र सुधीर वर्मा निवासी सहसवान ज़िला बदायूँ का है, जिसके ससुराल वाले उसको परेशान किया करते थे, तथा पति मोहित ने जिला बदायूं में पत्नी से तलाक़ का मुकदमा भी करवा दिया था, मगर परिवार परामर्श केंद्र में समझाने पर मोहित ने न सिर्फ तलाक़ का मुकदमा वापस लिया बल्कि खुशी खुशी अपनी पत्नी व जुड़वा बेटियों को विदा कराकर ले गया, दूसरा मामला अंजली पुत्री श्री विधान निवासी ग्राम लभेटा थाना बागवाला ज़िला एटा का है जिसका अपने पति यतेंद्र पुत्र रमेश निवासी हसायन ज़िला हाथरस से विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी, आज दोनो को बुलाकर समझाया गया जिसके बाद दोनों साथ साथ विदा किये गए, तीसरा मामला थाना निधौली कलां ज़िला एटा निवासी सितारा बेगम पुत्री शब्बीर खान और उसके पति विमलेश पुत्र राजुद्दीन निवासी अगरना थाना सिकन्दराराऊ ज़िला हाथरस का है ये पति पत्नी किसी विवाद के चलते अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो को बुलाकर साथ साथ रहने पर राजी किया, आज की बैठक में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कंचन कटियार, महिला थाना प्रभारी रज़िया सुल्तान , काउन्सलर अकरम खान के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा