
अलीगढ़ 29 को आ सकते हैं डॉ. कफील, पुलिस ने दी रिपोर्ट
डॉ. कफील को यहां सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत संबंधी आदेश के मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट न्यायालय में दे दी है। जिसमें पुलिस को अभियोजन मंजूरी मिले होने का उल्लेख किया है। वहीं इस मामले में न्यायालय में 29 सितंबर तारीख नियत है और डॉ. कफील न्यायालय में अपना पक्ष रखने उस दिन यहां आ सकते हैं। इसके बाद ही इस मुकदमे पर न्यायालय स्तर से निर्णय लिया जाएगा।