
फैसला:डीएस कालेज के छात्र नेता संजीव हत्याकांड में अब 23 को आ सकता है फैसला
डीएस कालेज के छात्रनेता संजीव चौधरी की हत्या के मामले में बुधवार को जिला जज की कोर्ट में बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने अब 23 सितंबर की तारीख नियत की है। 23 को 19 साल पुराने मामले में फैसला आ सकता है।अप्रैल 2002 में टप्पल के छात्रनेता संजीव चौधरी की हत्या हो गई थी। इसमें हरदुआगंज के गवालरा निवासी योगेश चौधरी, कलाई निवासी संजीव उर्फ रौबी व राघवेंद्र सिंह कालू आरोपित हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लंबे समय से संजीव के पिता व अधिवक्ता बलवीर सिंह मामले की पैरवी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है। 23 सितंबर को फैसला आ सकता है।