गौतमबुद्धनगर
दिन निकलते ही छात्रा के अपहरण से मचा हड़कंप, कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

छात्रा को अपहरण कर मौके से फरार हुए बदमाश, सूचना पर पहुंचे ग्रामीण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप,पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर नेशनल हाइवे को किया जाम
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों की हुई तीखी नोकझोंक, अपहरण का शाम तक खुलासा होने पर ग्रामीणों ने खोला जाम
अपने भाई बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी छात्रा, रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर किया अपहरण
ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना क्षेत्र के सादोपुर गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी।