आवश्यक आवश्यकताओं की अतिशीघ्र पूर्ती नहीं कराई तो उग्र आंदोलन होगा

आवश्यक आवश्यकताओं की अतिशीघ्र पूर्ती नहीं कराई तो उग्र आंदोलन होगा

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.09.2021 को छटवें दिन अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल से संगठन के पदाधिकारियों का एक जत्था ने कल्यानपुर, शेरपुर, बंथल, कुतकपुर, खरगपुर, नयाबांस, अखतौली, रफीपुर, चाठी, आसेपुर आदि गांव में किसानों से जनसंपर्क कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।

धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने रणनीति तैयार करते हुए तय किया कि आजाद भारत में जब किसान अपनी मांगो के निस्तारण की मांग को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से एटा कचहरी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है उक्त धरने में बुजुर्ग किसानों की उपस्थित को देखते हुए शाशन – प्रशासन को स्वयं ही शुलभ शोचालय, पानी का टैंकर, मच्छर मारने की दवा का छिडकाव, पर्याप्त विधुत सप्लाई, अराजक तत्वों के द्वारा देर शाम कचहरी परिसर में जमाबड़ा रहता है ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया जाए अगर शाशन – प्रशासन ने अतिशीघ्र आवश्यक जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराई तो आंदोलनरत किसान उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शाशन – प्रशासन की होगी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, राजू सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष, जुगेन्द्र सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कामरेड राजाराम यादव, बाबूराम वर्मा, हाकिम सिंह प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, ज्ञान सिंह बघेल, राजवीर सिंह, दिनेश पाल सिंह, दुर्बेश प्रधान, पिंकी भाई, रामौतार सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, स्यामा वेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks