
एटा – महिला थाना एटा पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में दो टूटते हुए परिवारों को काउंसलिंग कर फिर से किया गया एक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दो टूटे हुए परिवारों को अथक प्रयास कर फिर से मिलाकर एक किया गया। श्रीमती अंजलि पुत्री भंवर पाल निवासी ग्राम क्वार थाना सकीट की शादी योगेश पुत्र सूरजपाल निवासी नगला पासी थाना एका फिरोजाबाद के साथ हुई थी तथा श्रीमती किरण देवी निवासी हंसपुर जरानी कला थाना सकरौली की शादी अशोक पुत्र रामकिशन निवासी उदयपुर थाना गंगीरी अलीगढ़ के साथ हुई थी तथा दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज दोनों पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रज़िया सुल्तान, प्रभारी प0प0केन्द्र श्रीमती कंचन कटियार, काउंसलर के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।