अलीगढ़ हरदुआगंज के बरौठा में पेड़ पर प्रेमी युगल फंदे पर लटके मिले,आनर किलिंग की आशंका

अलीगढ़ हरदुआगंज के बरौठा में पेड़ पर प्रेमी युगल फंदे पर लटके मिले,आनर किलिंग की आशंका
अलीगढ़ हरदुआगंज क्षेत्र के बरौठा में आज सुबह एक प्रेमी युगल के शव आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले। इससे इलाके में खलबली मच गई। दोनों ही अलग- अलग संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। युवती संप्रदाय विशेष से जुड़ी हुई है। शव एक ही रस्सी पर मिलने से घटना को संदिग्ध मानते हुए आनर किलिंग बताया जा रहा है। पुलिस व फोरेंसिक की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। मामले में दोनों के स्‍वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।गांव के ही रामनिवास उपाध्याय निजी मवेशी चिकित्सक हैं। गांव के बाहर ही उनका आम का बाग है। रविवार देर रात उनका 28 वर्षीय बेटा रविंद्र उपाध्याय गायब हो गया। सुबह उसकी तलाश शुरू हुई तो अपने बाग में आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। रस्सी के दूसरे छोर पर गांव की 24 वर्षीय शबनम नाम की युवती का शव लटका मिला। दोनों ही प्रेमी युगल अविवाहित हैं। शबनम के पिता शाबिर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग थे।रविंद्र ताला नगरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। एक ही रस्सी पर शव मिलने और युवती के पैर जमीन को छू लेने से घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि दोनों के स्वजन अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। घटना की खबर पर इलाका पुलिस,डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस अभी खुदकुशी या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। ग्रामीण भी दबी जुबां से घटना को आनर किलिंग बता रहे हैं। इंस्पेक्टर हरदुआगंज राजेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का है, फिर भी मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks