आठ साल के बालक संग युवक ने घर में ले जाकर बालक संग किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज,रिपोर्ट शुभम

अलीगढ़ लोधा के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक संग युवक ने घर में ले जाकर बालक संग किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ लोधा क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक संग संप्रदाय विशेष के एक युवक ने अपने घर में ले जाकर कुकर्म कर डाला। फिर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और आरोपित खुद भी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर लोधा गजराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ साल का बालक खेल रहा था। तभी पड़ोसी संप्रदाय विशेष का युवक शाहरूख आ गया। आरोप है कि वह बालक को किसी बहाने से अपने घर ले गया। जहां आरोपित ने बालक के साथ कुकर्म किया। फिर उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार बालक खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर स्वजन बालक को लेकर आरोपित के घर पहुंचे उससे पहले ही वह घर से भाग गया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बालक का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks