
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना को0 देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का 24 घण्टों के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर अभियुक्त सोनू राठौर को चोरी किये हुए 02 मोबाइल एवं 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्व अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2021 समय करीब 22.00 बजे मुखबिर की सूचना पर 01 शातिर चोर अभि0 सोनू राठौर पुत्र रामनरेश नि0 हिमायूपुर थाना दक्षिण जिला फिरोजावाद को चोरी किये गये ITEL कम्पनी के 02 मोबाइल एवं 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। इस सम्वन्ध में दि0 08.09.2021 को थाना हाजा पर वादी श्री मोनू पुत्र महेश चन्द्र निवासी अमरगोजिया थाना कोतवाली देहात एटा की तहरीर पर मु0अ0स0- 321/21 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। स्थानीय पुलिस की सक्रियता के कारण अभि0 सोनू राठौर पुत्र रामनरेश नि0 हिमायूपुर थाना दक्षिण जिला फिरोजावाद को दि0 09.09.2021 को नगला गलू मोड आगरा रोड पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उपरोक्त सोनू राठौर शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्व पूर्व में 04 अभियोग पंजीकृत हैं।
अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त सोनू राठौर पुत्र रामनरेश नि0 हिमायूपुर थाना दक्षिण फिरोजावाद।
- अपराध संख्या 531/20 धारा 379/411/420 आईपीसी थाना उत्तर फिरोजावाद
- अपराध संख्या 374/2016 धारा 8/20 NDPS ACT थाना दक्षिण फिरोजावाद
- अपराध संख्या 321/21 धारा 379/411 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा
- अपराध संख्या 325/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
अनावरण अभियोग-
मु0अ0स0 321/21धारा 379/411 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगी –
घटना में चोरी गये दो मोवाइल व एक तमंचा एंव दो जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 जगदीश चन्द्र
1.उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा
2.का0 398 हरेन्द्र पाल
3.रि0क0 ऋषभ देशवाल